Mumbai Marathon में 80 साल की महिला साड़ी पहनकर पहुंची, हाथ में तिरंगा लेकर लगाई दौड़

TATA मुंबई मैराथन में पहुंची 80 साल की बुजुर्ग महिला सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि उम्र महज एक नंबर है। दरअसल, 80 साल की बुजुर्ग महिला साड़ी पहनकर मुंबई मैराथन में पहुंची।

Mumbai Marathon में साड़ी पहनकर पहुंची 80 साल की महिला, हाथ में तिरंगा लेकर लगाई दौड़ (सोशल मीडिया सूत्र )


बुजुर्ग महिला को देखकर लोगों ने सोचा कि वो किसी के साथ आई होंगी, लेकिन जब उन्होंने हाथ में तिरंगा थामकर दौड़ना शुरू किया तो मैराथन (Mumbai Marathon) में मौजूद लोग उनके हौसले को देखते ही रह गए। बता दें कि 15 जनवरी को टाटा मुंबई मैराथन का 18वां संस्करण आयोजित किया गया था। इस मैराथन में शामिल प्रतिभागियों में से एक 80 साल की ये महिला भी थीं।
साड़ी में मुंबई मैराथन दौड़ती महिला का वीडियो उनकी पोती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद ये वायरल हो गया। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला को अपनी प्रेरणा बता रहे हैं जबकि कुछ उनके हौसले को देखकर आश्चर्य भी जता रहे हैं।

महिला की पोती डिंपल मेहता फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। उन्होंने बताया कि उनकी दादी ने 51 मिनट में 4.2 किमी की दूरी तय की थी। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि इस रविवार को टाटा मैराथन में भाग लेने वाली मेरी 80 वर्षीय नानी की दृढ़ इच्छाशक्ति और धैर्य से प्रेरित हूं। बुजुर्ग महिला सभी के लिए एक प्रेरणा श्रोत बन गयी है |

Back to top button