
फिलहाल N. Chandrasekaran बने रहेंगे Tata Sons के Chairman
शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए OK
Tata Group N. Chandrasekaran Tata Sons: टाटा संस बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को टाटा समूह के अध्यक्ष के रूप में अगले पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार, टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मुंबई में आयोजित टाटा संस बोर्ड की बैठक में चंद्रशेखरन को पांच वर्षों का एक और टर्म देने को मंजूरी दी गई है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के Regulatory दबाव के बीच बोर्ड ने कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग (IPO) प्रक्रिया शुरू करने को भी हरी झंडी दे दी है। संगठन में जारी अंदरूनी घमासान के बीच हुए इस मतदान में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा बोर्ड के अन्य सदस्यों के मुकाबले अलग-थलग पड़ गए और उनका विरोध खारिज हो गया।




