Khan Sir News: खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक, फायरिंग मामले में कोर्ट से राहत…

Khan Sir News: खान सर नहीं होंगे गिरफ्तार, पटना जिला कोर्ट ने फायरिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. पटना जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई के दौरान खान सर ने खुद को बेकसूर बताया.

Khan Sir News: फेमस टीचर और यूट्यूबर खान सर को जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है. खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर हमला और फायरिंग मामले में खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी थी, जिसपर अब पटना जिला अदालत ने रोक लगा दी है. दरअसल, खान सर ने सोमवार (8 जून) को अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) के लिए कोर्ट में अपील की थी. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दी है.

खान सर की गिरफ्तारी के लिए दौड़ रही थी पुलिस

पटना में कोचिंग सेंटर पर हुए विवाद मामले में पुलिस खान सर की तलाश में जुटी हुई थी, पुलिस की एक टीम खान सर की गिरफ्तारी के लिए दौड़ रही थी. इस बीच खान सर की तरफ से पटना कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई. खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर और अन्य लोगों पर खान सर के स्टाफ ने केस दर्ज कराया है. इसके बाद खान सर पर भी केस दर्ज हुआ है. अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

कोचिंग और अस्पताल को नोटिस

कोचिंग सेंटर पर हुए हमले को लेकर खान सर की तरफ से की गई शिकायत के बाद अन्य कोचिंग संचालक रौशन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. खान सर ने फायरिंग का दावा किया था लेकिन मामले की जांच के निष्कर्षों और बरामद हथियारों के आधार पर पुलिस ने खान सर और दो अन्य लोगों के खिलाफ उकसाने और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने सुरक्षा मानकों को लेकर खान सर के कोचिंग और अस्पताल को नोटिस जारी किया है. अगर तय समय में सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया जाता है ,तो कार्रवाई हो सकती है।

जानकारी के लिए बता दें कि खान सर से जुड़ा मामला बीते 2 जून का है, जब उनके कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और मारपीट की गई थी. इस हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें देखा गया कि संस्थान के ही दो सिक्योरिटी गार्ड ने गोलियां चलाईं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को हिरासत में लिया.

Back to top button