
भारत आते ही बदले मुइज्जू के सुर, ड्रैगन को दे दिया कड़ा संदेश
Mohamed Muizzu In India: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुज्जू भारत की यात्रा पर है। इससे पहले भी मुइज्जू और पीएम मोदी COP28 के दौरान पीएम मोदी से मिल चुके हैं।
mohamed muizzu In India: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू रविवार को अपनी पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुइज्जू से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने की मालदीव के राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से होने वाली वार्ता भी दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ करेगी। साथ ही वह पीएम मोदी के लगातार तीसरे शपथ ग्रहण समारोह भी में भी अन्य देशों के साथ मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे।
मुइज्जू का बड़ा बयान
उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि, “मालदीव कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा जो भारत की सुरक्षा को कमजोर करता हो। भारत मालदीव का एक मूल्यवान भागीदार और मित्र है, और हमारे संबंध आपसी सम्मान और साझा हितों पर बने हैं। जबकि हम विभिन्न क्षेत्रों में अन्य देशों के साथ अपना सहयोग बढ़ाते हैं, हम बने रहेंगे यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारे कार्यों से हमारे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता से समझौता न हो।”
राष्ट्रपति मुइज्जू इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक निमंत्रण पर मुइज्जू 6-10 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आए हैं। मुइज्जू का यह दूसरा भारत दौरा है।
इससे पहले भी मुइज्जू और पीएम मोदी COP28 के दौरान पीएम मोदी से मिल चुके हैं। साथ ही वह पीएम मोदी के लगातार तीसरे शपथ ग्रहण समारोह भी में भी अन्य देशों के साथ मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे।





