OMG! सूखे पत्ते की तरह दिखता है यह मेंढक, छुपकर कर लेता है शिकार

Malayan Horned Frog

कुदरत ने हर जीव के साथ इंसाफ किया है। जो शिकार होने वाले जीव होते हैं, उन्हें शिकारी से बचने की पूरी क्षमता दी होती है।

जैसे शेर की आंखें बिलकुल सामने होती हैं और हिरण की आंखें थोड़ी पीछे होती हैं जहां से वो पीछे भी एक हद तक देख सकता है। बावजूद इसके शेर उसका शिकार कर लेता है।

तो चलिए बात करते हैं मेंढक की। आपने अलग-अलग तीन-चार तरह के मेंढक देखें होंगे। कई बार पहाड़ों पर यात्रा करते हुए भी अलग तरह के मेंढक देखने को मिल जाते हैं, पर एक ऐसा मेंढक भी है जो पूरी तरह से किसी सूखे पत्ते की तरह से दिखता है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने हाथ में तीन मेंढकों को बैठा रखा है। दिखने में वो सूखे पत्ते की तरह से दिख रहे हैं।

देखिए वीडियो

आईएफएस सुरेंद्र मेहरा ने इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने हाथ में तीन मेंढकों को बैठा रखा है।

दिखने में वो सूखे पत्ते की तरह से दिख रहे हैं। हर कोई देखने वाले सोच में पड़ जाए कि शायद ये सूखे पत्ते ही हैं, लेकिन वो मेंढक हैं। आप उनको सांस लेते हुए भी देख सकते हैं।

क्या है इस प्रजाति का नाम?

इन मेंढकों को Malayan horned frog कहा जाता है। यह वर्षा वनों में पाए जाने वाले मेंढक हैं। ये प्रजाति ज्यादादर थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में पाई जाती है। इनकी लंबाई 100–120 मिलीमीटर होती है।

इनका सूखे पत्तों की तरह से दिखना एक तरह से इन्हें शिकारी से बचा लेता है। इतना ही नहीं, इसके कारण ये छुपकर अपना शिकार करने में भी कामयाब रहते हैं।

Back to top button