
NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या, लॉरेंस गैंग का हाथ होने की आशंका
Baba Siddiqui: मुंबई में NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर 3 गोलियां चलाई गईं।
Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मुंबई के बांद्रा पश्चिम से 3 बार विधायक रह चुके बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. अब उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. घटना की सूचना के बाद देश भर में उनके जानने वालों में दुख की लहर है. मूल रूप से बिहार के रहने वाले बाबा सिद्दीकी ने मुंबई में अपनी अलग पहचान बनायी थी. घटना को लेकर पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने दुख जताया है.
मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे लॉरेंस गैंग का हाथ होने की आशंका है। गिरफ्तार 2 आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पिछले 25-30 दिनों से उस इलाके की रेकी कर रहे थे। तीनो आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट शूटिंग स्पॉट (जहां पर गोली चलाई गई) पर आए थे।
बाबा की हत्या के बाद एक्टर सलमान खान के घर के बाहर सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है। एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। घर के बाहर किसी को भी रुकने नहीं दिया जा रहा है।





