बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है नेपाल का पोखरा, जानें यहां की घूमने वाली जगहें

Pokhara, Nepal

प्रकृति की गोद में बसा खूबसूरत देश नेपाल अपने पर्यटक स्थलों के किए बहुत फेमस है। चारों और प्राकृति से घिरा नेपाल में देखने योग्य कई जगहें है। यहां हिंदू संस्कृति को लोग काफी ज्यादा फॉलो करते हैं।

वैसे तो नेपाल में घूमने के लिए काफी कुछ है लेकिन यहां का पोखरा पर्यटकों को काफी पसंद है। तो आज हम आपको बता रहे हैं पोखरा में घूमने वाली जगहों के बारे में-

1-रुपा का झील

पोखरा घाटी के दक्षिण-पूर्व की तरफ स्थित ये झील पोखरा घाटी की तीसरी सबसे बड़ी झील है। खूबसूरत सी ये झील नेपाल की एक मात्र मीठे पानी की झील मानी जाती है। यहां पर आप बोटिंग का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

2-ताल बाराही मंदिर

ये एक झील मंदिर है और ये देवी दुर्गा को समर्पित है। कहा जाता है कि 18 वीं शताब्दी में बना ये मंदिर चारों तरफ से झीलों से घिरा हुआ है, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक लगता है।

3-बेगनास झील

मौसम के आधार पर रंग बदलती ये झील, पोखरा घाटी में आठ झीलों में से दूसरी सबसे बड़ी झील में से एक है।

इस झील पर आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। इस झील में बोटिंग, मछली पकड़ना जैसे चीजों का आप आसानी से लुफ्त उठा सकते हैं।

4-गुप्तेश्वर महादेव गुफा

ये फेमस धार्मिक पर्यटक स्थल एक गुफा वाला मंदिर है। जो भगवान शिव को समर्पित है। यहां पर आपको फोटो खीचने की अनुमति नहीं है।

5-सारंगकोट

नेचुरल खूबसूरती को देखने के लिए आप इस जगह पर जा सकते हैं। ये जगह पोखरा के बाहरी इलाके में स्थित है। इस जगह को यहां कि प्राकृतिक सुंदरता और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है।  

Back to top button