नेपाल से गोरखनाथ मंदिर पहुंची शालिग्राम शिला

नेपाल के जनकपुर से दो विशाल ट्रकों से लाई जा रही शालिग्राम शिला यूपी के गोरखनाथ मंदिर पहुंच गई है|गोरखनाथ मंदिर पहचते ही मंदिर में बड़ी संख्या में लोग इसके दर्शन करने पहुंच रहे हैं| मंगलवार रात के बाद एक फरवरी को शालिग्राम शिला को अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा|

नेपाल से गोरखनाथ मंदिर पहुंची शालिग्राम शिला

नेपाल की काली गंडकी नदी से मिले 6 करोड़ साल पुराने 2 विशाल शालीग्राम पत्थरों से भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की मूर्ति और माता सीता की मूर्ति बनाई जानी है | रामलला की मूर्ति 5 से साढ़े 5 फीट की बाल स्वरूप की होगी|

मूर्ति की ऊंचाई इस तरह तय की जा रही है कि रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें सीधे रामलला के माथे पर पड़ें| अयोध्या में बन रहे रहे| श्रीराम मंदिर के लिए ये पत्थर नेपाल से आ रहे हैं| जहां-जहां से ये पत्थर निकल रहे हैं, वहां-वहां लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं| शिला का रुद्राभिषेक 26 जनवरी 2023 को गुरुवार के दिन गलेश्वर महादेव मंदिर में किया गया था|

Back to top button