Ayodhya के सरकारी स्कूलों में यू-ट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA ने जारी किया आदेश

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए परिषदीय (सरकारी) स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों, यू-ट्यूबर्स और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) लालचंद ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नियम लागू कर दिए हैं।

बिना पूर्व अनुमति नहीं होगी एंट्री 

आदेश के अनुसार, अब कोई भी बाहरी व्यक्ति या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या किसी अन्य सक्षम प्राधिकारी की लिखित पूर्व अनुमति के बिना स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही विद्यालय परिसर के भीतर किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी अथवा वीडियोग्राफी करने पर भी पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।

विभाग की छवि होती है धूमिल

विभाग के अनुसार, कुछ अनधिकृत लोग स्कूलों में घुसकर शिक्षकों व स्टाफ के फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित होता है। बिना अनुमति कंटेंट बनाने की वजह से शिक्षण कार्य में व्यवधान पड़ता है और शिक्षक पद की गरिमा के साथ-साथ विभाग की छवि भी धूमिल होती है।

ये भी पढ़े- बड़ी ख़बर: लखनऊ में दिनदहाड़े महिला बैंक कर्मी की हत्या

निरीक्षण के लिए पहले से नामित हैं अधिकारी

बेसिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं और पठन-पाठन की जांच के लिए शासन व प्रशासन द्वारा पहले से ही आधिकारिक तौर पर अधिकारियों को नामित किया गया है। ये अधिकारी समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करते हैं और पाई गई कमियों के आधार पर नियमानुसार सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है।

ये भी पढ़े- श्रावस्ती के कथित एनकाउंटर की CBI जांच का आदेश

ऐसे में किसी भी अनधिकृत बाहरी व्यक्ति को स्कूल में व्यक्तिगत जांच या शूटिंग करने का अधिकार नहीं होगा। सभी परिषदीय विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।\

ये भी पढ़े- UP में Gen-Alpha के प्रदर्शन पर भड़के CM योगी, नपेंगे कई लापरवाह अफसर…

Back to top button