
लखनऊ में डबल मर्डर और सुसाइड से हड़कंप, पत्नी को मार घर जाकर बहन की हत्या
गोमतीनगर में डबल मर्डर-सुसाइड से पहले आरोपी मानस ने WhatsApp स्टेटस पर पत्नी की हत्या, खुदकुशी और बहन को मारने का खौफनाक कबूलनामा लिखा था.
Lucknow News: राजधानी के गोमती नगर में गुरुवार दोपहर ICICI बैंक में कार्यरत दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली दिव्या के पति मानस वाजपेयी ने बैंक के बाहर मारी। पत्नी की हत्या के बाद पति घर पहुंचा और अपनी बहन को गोली मार दी। बहन की मौत के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया।
महिला द्वारा ध्यान न दिए जाने पर हमलावर युवक ने महिला बैंक अधिकारी को दो गोलियां मार दीं और आटो में बैठकर भाग गया। बैंक के पास ही बैंक की महिला अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
वारदात बैंक के ठीक बाहर हुई
दिव्या आरोपी की पत्नी बताई जा रही है. जबकि दूसरी महिला की शिनाख्त सीमा वाजपेयी के रूप में हुई है. वह आरोपी मानस की बहन थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाओं पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं. बाद में दोनों की मौत हो गई.
View this post on Instagram
WhatsApp स्टेटस में क्या लिखा था?
आरोपी मानस बाजपेई ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा था- आज मैंने अपनी पत्नी को मार दिया क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया (चीट किया) था. अब मुझे खुद को और अपनी बहन को मारना है. उसकी बहन प्रज्ञा और भारत को सब पता है…” इस मैसेज से साफ होता है कि आरोपी ने बेहद ठंडे दिमाग से इस पूरी वारदात की योजना बनाई थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे। इस हत्याकांड के बाद गोमतीनगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़े- न सिलेंडर की लोडिंग, न कमाई…लखनऊ में इंडेन ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से सप्लाई प्रभावित





