Sarfira Trailer: अक्षय की फिल्म ‘सरफिरा’ का ट्रेलर जारी, रोमांच और दमदार एक्टिंग की झलक…

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की फिल्म सरफिरा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। (Sarfira Movie Trailer) ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

Sarfira Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा (Sarfira) को लेकर दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित है। फिल्म की रिलीज डेट काफी समय पहले ही जारी कर दी गई थी। तो वहीं आज अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा के ट्रेलर की रिलीज डेट पर से पर्दा उठ चुका हैं। अक्षय कुमार मैं और सरफिरा फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर (Sarfira Trailer) जारी कर दिया है।

सरफिरा बनकर छाए अक्षय कुमार

कहानी एक छोटे से गांव में रहने वाले वीर म्हात्रे (Akshay Kumar) की है, जो पूरी तरह से कर्जे में डूबा हुआ है। जेब में भले ही फूटी कौड़ी नहीं है, लेकिन दिमाग में एक बड़ा बिजनेस आइडिया है। वह हिंदुस्तान के सबसे बड़े एयरलाइन कंपनी के मालिक परेश (परेश रावल) से मिलकर अपना बिजनेस आइडिया शेयर करने के लिए हाथ-पैर मारता है। 

वीर म्हात्रे चाहता है कि वह एक एयरलाइन कंपनी बनाये, जो सस्ती हो और आम जनता भी उस पर सफर कर सके। जब वह परेश से मिलता है और उसे आइडिया शेयर करता है तो वह भड़क जाता है और कहता है कि वह नहीं चाहता है कि वह प्लेन में एक ऐसे के साथ बैठे जो टॉयलेट साफ करता हो।

साउथ मूवी की हिंदी रीमेक है सरफिरा

अक्षय कुमार स्टारर सरफिरा का निर्देशन सुधा कोंगरा प्रसाद ने किया है। सूर्या और ज्योतिका निर्मित यह फिल्म 2020 में आई साउथ मूवी सोरारई पोटरू का हिंदी रीमेक है जिसमें सूर्या लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब देखना होगा कि अक्षय कुमार की इस हिंदी रीमेक बॉक्स ऑफिस पर सफल होती है या औंधे मुंह गिरती है।

अक्षय की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान जैसे कलाकारों के साथ अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। इसके साथ ही उनके पास अरशद वारसी के साथ फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ भी है। उनके पास साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी है। यह फिल्म पहले 20 दिसंबर को दस्तक देने वाली थी। हालांकि, अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है।

Back to top button