हत्या के मामले में जुड़ रहा है पवित्रा गौड़ा नाम, दर्शन के साथ क्या है रिलेशन?

कन्नड़ के मशहूर एक्टर दर्शन थुगुदीपा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हत्या से जुड़े एक मामले में कन्नड़ अभिनेता को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं इस मामले में कन्नड़ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा का नाम भी सामने आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चित्रादुर्गा के रेणुका स्वामी नाम के एक शख्स की हत्या के मामले में दर्शन और 9 अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वामी का शव कामाक्षीपाल्या क्षेत्र के नाले से बरामद किया गया था. मैसूर पुलिस ने एक्टर को हिरासत में लिया है और इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक स्वामी एक फार्मा कंपनी में काम करता था और मूल रूप से चित्रदुर्ग का रहने वाला था.

कथित तौर पर कहा जा रहा है कि मृतक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में एक फिल्म एक्ट्रेस पर अपमानजनक कमेंट्स किए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेज रहा था. स्थानीय लोगों द्वारा हत्या की सूचना दिए जाने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया. इस मामले में पुलिस द्वारा पवित्रा गौड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. 

सूत्रों के मुताबिक स्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसकी हत्या की गई है. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक जांच शुरू किए जाने के बाद इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्होंने मामले से जुड़ी अहम जानकारी भी सांझा की है. उनकी स्टेटमेंट के आधार पर ही पुलिस ने दर्शन को कस्टडी में लिया है. आपको बता दें कि गत 8 जून 2024 (शनिवार) को कामाक्षी पाल्या में एक अपार्टमेंट के पास नाले में रेणुका स्वामी का शव मिला था। इसके बाद से पुलिस इस हत्या के मामले की जांच में जुट गई थी।

कौन हैं दर्शन थुगुदीपा?

दर्शन थुगुदीपा को दर्शन के नाम से जाना जाता है और वह प्रोड्यूसर और फिल्म एक्टर हैं. मुख्य रूप से वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में ही काम करते हैं. कन्नड़ सिनेमा में वह बेहद मशहूर हैं और उन्होंने 2006 में अपना खुद का थुगुदीपा प्रोडक्शन्स शुरु किया था. दर्शन ने 2002 में फिल्म मजेस्टिक से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों जैसे कि कारिया, कलासीपाल्या, गाजा, नवग्रह, सारथी, बुलबुल, यजामना और रोबर्ट आदि में काम किया है. वह आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म काटेरा में नजर आए थे.

कौन हैं पवित्रा गौड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृतक ने सोशल मीडिया के जरिए कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को अश्लील मेसेजेस भेजे थे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह पवित्रा को शादी के लिए भी परेशान कर रहा था। कन्नड़ अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा जनवरी 2024 में तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने एक्टर दर्शन के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।

अपने इंस्टाग्राम पेज पर पवित्रा गौड़ा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- एक दशक बीत गया, अभी और जाना है। हमारे रिश्ते को 10 साल हो गए हैं। शुक्रिया दर्शन हमेशा मेरा साथ देने के लिए और मेरे साथ खड़े रहने के लिए। इस इंस्टाग्राम पोस्ट ने सैंडलवुड में विवाद खड़ा कर दिया था लेकिन ये पहली बार नहीं है जब उनकी सोशल मीडिया गतिविधि ने इतनी हलचल मचाई थी।

Back to top button