देश में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ATS ने ISIS के टेररिस्ट को किया गिरफ्तार

Gujarat ATS arrested 3 Terrorists: गुजरात एटीएस ने गांधीनगर के अडालज से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध आईएसआईएस से मिला है। यह सभी आरोपी देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

Gujarat ATS arrested 3 Terrorists: गुजरात एटीएस ने आतंकी गतिविधियों में शामिल तीन लोगों को अहमदाबाद के अडालज से गिरफ्तार किया है। एटीएस टीम पिछले कुछ दिनों से इन पर नजर रख रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एटीएस ने रविवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि तीनों आईएसआईएस के लिए काम कर रहे थे।ATS के रडार पर मौजूद आतंकी देश में किन जगहों पर हमला करने वाले थे, इसकी जाच शुरू कर दी गई है।

यूपी के रहने वाले हैं 2 आतंकी

एटीएस ने जिस आतंकियों को अरेस्ट किया है। उनमें दो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। एक आतंकी हैदराबाद का रहने वाला है। एटीएस के अनुसार तीनों आतंकी ट्रेंड हैं। इनकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है। एटीएस के अनुसार दाेहपर बाद इस मुद्दे पर प्रेस कांफेंस में पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा। गुजरात एटीएस ने इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़े कई टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। ताजा गिरफ्तारी को भी बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.

3 महीने में पकड़े गए 12 आतंकी

बता दें कि इससे पहले गुजरात ATS ने अल-कायदा के 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक महिला को बेंगलुरु से पकड़ा गया था। आरोपी महिला समा परवीन का कनेक्शन पाकिस्तान से मिला था। इसके अलावा 23 जुलाई को भी गुजरात ATS ने अल-कायदा से जुड़े 4 आतंकियों को धर दबोचा था।

Back to top button