प्रचंड गर्मी से UP का हाल बेहाल, अगले दो दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी

Weather Update: देश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक और अधिक गर्मी की चेतावनी दी है। दिल्ली-NCR, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की आशंका है।

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के निवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों यानी 9 और 10 जून के लिए “हीट वेव” और “धूल भरी तेज हवाओं” का यलो अलर्ट जारी किया है। दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बात करें उत्तर प्रदेश की तो अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान तापमान बढ़ोतरी के साथ लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। लेकिन, 11 जून से मौसम बदलेगा और कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश माहौल खुशनुमा बना देगी।

 

बिहार में भी अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने 14 जिलों में बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

 शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें

मौसम विभाग ने साफ शब्दों में चेताया है कि दिन के समय तेज धूप और गर्म हवा का असर स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों पर। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। 11 जून से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा, जब आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और तापमान में मामूली गिरावट के साथ 43 डिग्री तक रहने की संभावना है। हालांकि उमस बढ़ने से गर्मी की तीव्रता कम नहीं होगी।

12 जून को मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून को मौसम में स्पष्ट बदलाव देखा जा सकेगा। इस दिन “गर्म और उमस भरा” मौसम तो रहेगा, लेकिन साथ ही “गर्जन के साथ बारिश” की भी संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों यानी 13 और 14 जून को भी “आंधी-तूफान और बिजली गिरने” की चेतावनी के साथ बारिश या गरज-चमक के आसार हैं। 13 जून को तापमान गिरकर 39 डिग्री और 14 जून को 38 डिग्री तक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें…

Pilibhit दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल… जनकल्याणकारी योजनाओं का दिया लाभ

15 जून तक हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इस दौरान “नो वॉर्निंग” दर्शाई गई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के दौर से फिलहाल अस्थायी राहत मिल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी की लहर (हीट वेव) शरीर पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। इससे लू लगने, थकान, सिर दर्द और यहां तक कि हीट स्ट्रोक की भी आशंका रहती है। ऐसे में नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि खुले आसमान के नीचे लंबे समय तक रहने से बचें और छायादार स्थानों में ठहरें।

यह भी पढ़ें…

Lucknow में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

 

 

Back to top button