लखनऊ की मशहूर प्रकाश कुल्फी पर CGST का छापा, टैक्स में गड़बड़ी…

Lucknow News: लखनऊ में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) की टीम ने गुरुवार को मशहूर प्रकाश कुल्फी के पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुरानी और मशहूर प्रकाश कुल्फी के छह ठिकानों पर गुरुवार को सीजीएसटी (सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स) की टीम ने एक साथ छापा मारा। अमीनाबाद, गोमतीनगर, आलमबाग और चौक आउटलेट पर चेकिंग की। इसके अलावा निराला नगर घर और कैसरबाग फैक्टरी में जांच-पड़ताल की। एक साथ छह टीमों की दिनभर कार्रवाई से अमीनाबाद, चौक और आलमबाग बाजार में हलचल मच गई। जांच के बाद टीम ने दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

शिकायत के बाद कार्रवाई

छानबीन का कारण प्रकाश कुल्फी द्वारा बेचे जा रहे विभिन्न मिल्क प्रोडक्ट्स, कुल्फी, आइसक्रीम जैसे उत्पादों पर लगने वाले टैक्स स्लैब को लेकर सामने आई शिकायत थी। नियमों के अनुसार, इन सभी उत्पादों पर अलग-अलग जीएसटी दरें तय हैं। लेकिन प्रकाश कुल्फी द्वारा इन्हें एक ही श्रेणी में टैक्स अदा करने की सूचना मिलने पर विभाग सक्रिय हुआ। जांच के बाद टीम ने सभी स्थानों से दस्तावेज जब्त कर अपने कार्यालय ले गई है। दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर अगली कार्रवाई की जा सकती है।

प्रकाश कुल्फी के प्रतिनिधि विक्की ने इस कार्रवाई को रूटीन जांच करार दिया है. उन्होंने कहा, “यह कोई छापेमारी नहीं थी, बल्कि एक सामान्य प्रक्रिया थी. हमने CGST टीम को सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए और पूरा सहयोग किया. अफवाहों पर ध्यान न दें.” हालांकि, CGST विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

 

Back to top button