कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF कांस्टेबल के खिलाफ FIR नहीं, पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद को बढावा…

Kangana Ranaut: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला जवान ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया। आरोपी CISF कर्मी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया था। अब तक मामले की जांच ही जा रही है कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

हिमाचल के मंडी इलाके से चुनाव जीतने वालीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की कांस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय पुलिस को सीआईएसएफ के द्वारा घटना की पूरी जानकारी दे दी गई है और पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। लेकिन अब तक मामले की जांच ही जा रही है कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस वजह से कुलविंदर कौर को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

कंगना ने इस मामले पर कहा

इस मामले पर कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्टेटस शेयर करते हुए सवाल किया कि आखिर कैसे उग्रवाद रुकेगा। वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने कहा, “मुझे बहुत सारे फोन कॉल्स आ रहे हैं। मेरे शुभ चिंतकों और मीडिया के। मैं सुरक्षित हूं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज जो हादसा हुआ वह सिक्योरिटी चेक के साथ हुआ। वहां सिक्योरिटी चेक कर जब मैं निकली तो दूसरे कमरे में सीआईएसएफ की जो सुरक्षाकर्मी थीं। उन्हें पास करने का प्रयास किया तो उन्होंने सामने से आकर मेरे चेहरे पर मारा। इसके बाद वो गालियां देने लगीं। जब उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं। मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता ये है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे हम कैसे हैंडल करेंगे।”

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से भाजपा की सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut)को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने थप्पड़ मारा था। महिला कांस्टेबल का कहना था कि कंगना रनौत ने किसान आंदोलन पर बैठी महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उस आंदोलन में उनकी मां भी बैठी थीं। इसी वजह से वह कंगना से नाराज हैं। कंगना ने कहा था कि लोग 100-100 रुपये लेकर किसान आंदोलन में बैठे हैं।

कुछ पार्टियो ने CISF जवान को सही बताया

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड द्वारा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने की घटना को सही बताया. लेकिन किसी सिक्योरिटी एजेंसी के ऑफिसर द्वारा इस तरह की घटना गलत सोच को बढावा देने जैसा है. पूर्व में भी इंदिरा जी पर हमला भी उनके सिक्योरिटी गार्ड द्वारा ही किया गया था. इस तरह की घटनाओ से पंजाब लोग संदेह के घेरे में आते रहेगे. अतः पर्सनल बातों को लेके अपने पद को हटाकर हमला करना गलत सदैव अस्वीकार होना चाहिए.

Back to top button