अब सिर्फ 15 रुपए में 5KM तक सफर, लखनऊ मेट्रो की नई सुविधा लॉन्च…

Lucknow News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर Uttar Pradesh Metro Rail Corporation ने महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा को ध्यान में रखते हुए नई पहल शुरू की है। लखनऊ मेट्रो ने शुक्रवार से महिलाओं के लिए विशेष ईवी बाइक फीडर सेवा ‘मायदीदी’ लॉन्च कर दी है। इस सेवा की सबसे खास बात यह है कि इसमें बाइक चालक और यात्री दोनों महिलाएं ही होंगी।

इस नई सेवा का शुभारंभ विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने किया। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि यह पहल महिलाओं को सुरक्षित लास्ट माइल कनेक्टिविटी देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और महिला रोजगार को भी बढ़ावा देगी।

सिर्फ 15 रुपए में 5 किलोमीटर तक सफर
‘मायदीदी’ सेवा के तहत महिलाएं ईवी बाइक के जरिए 5 किलोमीटर तक का सफर मात्र 15 रुपए में कर सकेंगी। खास बात यह है कि सेवा की शुरुआत के उपलक्ष्य में 13 जून तक यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त रखी गई है। इसके बाद निर्धारित किराया लागू किया जाएगा।

मेट्रो प्रशासन का मानना है कि यह सेवा खासकर छात्राओं, नौकरीपेशा महिलाओं और अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल पहल
मेट्रो अधिकारियों के अनुसार इस सेवा को महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तैयार किया गया है। महिला ड्राइवरों की नियुक्ति की गई है और उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। इससे महिला यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सहज यात्रा अनुभव मिलेगा।

साथ ही ईवी बाइक के इस्तेमाल से प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर इस सेवा की शुरुआत को इसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

UP Election 2027 में बदलेगी सपा की टीम… कई नेताओं का पत्ता कटना तय!

महिला रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
‘मायदीदी’ सेवा केवल यात्रा सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए महिलाओं को रोजगार के अवसर भी दिए जा रहे हैं। इस परियोजना में बड़ी संख्या में महिला राइडर्स को जोड़ा गया है, जिससे आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

UPMRC का कहना है कि आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार शहर के अन्य मेट्रो स्टेशनों तक भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें…

Delhi हादसे के बाद एक्शन मोड में योगी सरकार, पूरे यूपी में चलेगा फायर ऑडिट…

यात्रियों ने सराहा नया कदम
सेवा शुरू होने के बाद महिला यात्रियों ने इस पहल की सराहना की है। कई छात्राओं और नौकरीपेशा महिलाओं ने कहा कि इससे मेट्रो स्टेशन से घर या कार्यस्थल तक पहुंचना आसान और सुरक्षित हो जाएगा।

लखनऊ मेट्रो की यह नई पहल शहर में स्मार्ट और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं के लिए सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें…

UP News: गरीबी का फायदा उठाकर बेच रहे थे मासूमों की जिंदगी, लखनऊ पुलिस ने गिरोह दबोचा

Back to top button