
NSE IPO ₹22,562 करोड़ का खुला, 23% Subscribe
शेयर बाजार में हुई जबरदस्त खरीदारी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( एनएसई ) का ₹22,562 करोड़ का आईपीओ निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस बहुप्रतीक्षित पब्लिक इश्यू की शुरुआत के साथ ही भारतीय शेयर बाजार में ‘कैपिटल मार्केट थीम’ से जुड़े शेयरों में जबरदस्त खरीदारी दिखी।
पहले दिन की बोली में अब तक 23% सब्सक्रिप्शन प्राप्त हो चुका है। बीएसई के दोपहर 12:01 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के लिए 8,86,42,911 शेयरों के मुकाबले 2,04,26,752 शेयरों की बोलियां प्राप्त हुईं।आईपीओ के खुलने के बाद बाजार में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी संस्थाओं, डिपॉजिटरीज, ब्रोकरेज फर्मों और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ( एएमसी ) के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई, क्योंकि निवेशक एनएसई के विशाल पैमाने और मजबूत संस्थागत मांग के आधार पर पूरे सेक्टर के वैल्यूएशन का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं।
एनएसई के आईपीओ के खुलते ही निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स में 01% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई और यह 5,275.30 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया। इस सूचकांक के 17 में से 14 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। बाजार इंफ्रास्ट्रक्चर और डिपॉजिटरी प्लेटफॉर्म से जुड़े अग्रणी शेयरों में विशेष खरीदारी देखी गई।





