ODI CWC 2023, IND vs AFG: रोहित शर्मा ने ठोका शतक, विश्व रिकॉर्ड किया अपने नाम
रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का जमाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है|

रोहित ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है| क्रिस गेल ने 553 छक्का इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाया है और अब हिट मैन ने इस आंकड़े को पार कर लिया है, इसके साथ-साथ रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं|
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में जैसे ही हिट मैन ने 22 रन बनाए वैसे ही उन्होंने वनडे विश्व कप में 1000 रन पूरे कर लिए थे| वो वनडे विश्व कप में भारत की ओर से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने तो वहीं भारत की ओर से वनडे विश्व कप में 1000 रन पूरा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं| इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज की बराबरी करने में सफल हो गए हैं| डेविड वॉर्नर ने वनडे विश्वकप में 19 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे| वहीं, रोहित ने भी 19 पारियों में ऐसा कमाल कर दिखाया था|
In case you fell short of words describing #TeamIndia Captain Rohit Sharma's record-breaking century, here are some ✍️😉#CWC23 | #INDvAFG | #MeninBlue pic.twitter.com/k3PgESTcn1
— BCCI (@BCCI) October 11, 2023
रोहित शर्मा विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए
19 पारी – रोहित शर्मा
20 पारी – सचिन तेंदुलकर
21 पारी – सौरव गांगुली
अपनी धुआंधार पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 30 गेंद पर अर्धशतक जमाया जो वनडे विश्व कप 2023 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है| उनसे आगे श्रीलंका के कुसल मेंडिस हैं जिन्होंने 25 गेंद पर अर्धशतक जमाने का कमाल किया है|
रोहित शर्मा ने जैसे ही अफगानिस्तान के खिालफ सिर्फ 63 गेंदों पर शतक ठोका, शतक से पहले ही विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में खड़े हो गए थे। जैसे ही रोहित ने अपना शतक पूरा किया विराट कोहली ने ताली बजाते हुए चिल्लाने का रिक्शन दिया। रोहित ने वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक ठोका है। इसके साथ ही वर्ल्ड कप में वह सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं।
रोहित शर्मा की इस तूफानी शतकीय पारी ने भारत को वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरी जीत दिली थी। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 272 रन बनाए। बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर भारतीय टीम ने 35 ओवर में ही 273 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी और पावरप्ले में ही 76 रन ठोक दिए थे। उस समय दूसरे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन सिर्फ 11 रन बनाकर खेल रहे थे। 10 ओवर में 94 रन बनाने के बाद भारत को लक्ष्य हासिल करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई।