इस तारीख से सूर्य देव कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को होगा फायदा

surya dev

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी के भाग्य पर कुछ न कुछ असर जरूर डालता है। इनके शुभ-अशुभ प्रभाव से किसी की किस्मत चमक जाती है तो किसी के जीवन में मायूसी आ जाती है।

ग्रहों के अधिपति सूर्य देव 13 फरवरी को शनि की स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से विराजमान हैं और 9 फरवरी को अस्त हो जाएंगे।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य का यह गोचर वर्ष में बारह बार होता है। विभिन्न राशियों के जातकों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

इस राशियों को सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फल प्रदान करेगा-

मिथुन

मिथुन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

इस राशि के जातकों के धन और प्रॉपर्टी में इजाफा होगा।

आर्थिक स्थिति मजबूती हो जाएगी।

हर तरफ बात बनती नजर आएगी।

तरक्‍की और मान-सम्‍मान मिलेगा।

पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।

कर्क

कर्क राशि के जातकों को व्यापार और राजनीति में जबरदस्‍त सफलता मिल सकती है।

पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगी।

यह समय उन्‍हें खूब धन लाभ भी कराएगा।

विवाह योग्य जातकों को खुशखबरी मिल सकती हैं।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को आकस्मिक धन मिलेगा।

रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। 

परिवार और समाज में आपकी छवि निखरेगी।

आय के नए स्त्रोत भी बढ़ेंगे।

पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा।

विदेश में काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

मेष

कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है।

कोई महत्‍वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है।

निवेश के लिए अच्‍छा समय है।

राजनीति में सक्रिय लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।

धन के भंडार वृद्धि होगी।

जातक जॉब में हो या बिजनेस में हों, तरक्‍की जरूर होगी।

वृश्चिक

जॉब-बिजनेस में तरक्‍की कराएगा।

विदेश से भी पैसा मिलेगा।

प्रमोशन मिलने के योग हैं।

नए ऑफर मिलेंगे जो बेहद फायदेमंद साबित होंगे।

नया काम शुरू करने के लिहाज से भी अच्छे दिन रहेंगे।

जहां पैसा लगाएंगे, फल मिलेगा।

जो चीजें खरीदने की योजना लंबे समय से बना रहे थे, वे खरीद पाएंगे।

डिसक्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हमारा दावा नहीं है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button