11 जुलाई को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी सपा, सौंपेगी ज्ञापन

akhilesh yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी 11 जुलाई को उप्र के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देगी। यह प्रदर्शन प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में धांधली के विरोध में है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा सभी पदाधिकारियों को संबोधित पत्र के मुताबिक ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा धांधली कर की गई लोकतंत्र की हत्या के विरोध में सभी ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस प्रदर्शन में पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन में सभी से शारीरिक दूरी व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को भी कहा गया गया है।      

Back to top button