कल्याण सिंह के निधन की खबर अफवाह, पीजीआई ने कहा- तबीयत पहले से बेहतर

kalyan singh

लखनऊ। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत पहले से बेहतर है।

लखनऊ पीजीआई प्रवक्ता के मुताबिक़ कल्याण सिंह बातचीत में जवाब भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया में कल्याण सिंह के निधन को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं वो भ्रामक हैं।

कल्याण सिंह की तबीयत लोहिया संस्थान में बिगड़ने पर बीते रविवार को उन्हें पीजीआई शिफ्ट किया गया।

क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग (सीसीएम) में भर्ती कल्याण सिंह का उपचार आधा दर्जन डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

डॉ. धीमन ने बताया कि पहले से सेहत में सुधार है। संक्रमण भी कम हुआ है। ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन सामान्य है।

गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीजीआई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लिया। नड्डा द्वारा बोलने पर उन्होंने आंखें खोलीं और इशारे से कुछ प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कल्याण सिंह के बेटे व सांसद राजवीर सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की।

Back to top button