हजरतगंज में सरकारी दफ्तर में आग लगने से हड़कंप, सर्च ऑपरेशन के बाद सभी सुरक्षित…

Lucknow: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सोमवार सुबह खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय भवन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। आग लगने के बाद पूरे भवन में धुआं भर गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

धुआं उठता देख मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय भवन से धुआं उठता देखकर आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद हजरतगंज कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र हजरतगंज से दो दमकल गाड़ियां तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक भवन के अंदर काफी मात्रा में धुआं भर चुका था। टीम ने सबसे पहले आग पर काबू पाने के साथ ही भवन से धुआं बाहर निकालने का काम शुरू किया।

भवन में चलाया गया सर्च ऑपरेशन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल और अग्निशमन अधिकारी हजरतगंज के निर्देशन में दमकल टीम ने मोर्चा संभाला। आग बुझाने के बाद पूरे भवन में सर्च अभियान चलाया गया।

दमकल कर्मियों ने यह सुनिश्चित किया कि भवन के अंदर कोई कर्मचारी या अन्य व्यक्ति फंसा हुआ न हो। तलाशी अभियान के दौरान किसी व्यक्ति के फंसे होने की जानकारी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें…

UP News: स्कूल में 15 अगस्त पर बुर्के में हिंदू छात्राओं से कराया डांस!, वीडियो वायरल होने पर बवाल

कुछ ही देर में आग पर पाया काबू
दमकल कर्मियों के लगातार प्रयास के बाद आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। आग की वजह से भवन में धुआं फैल गया था, जिसे टीम ने बाहर निकाला।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के लाइसेंसी हथियार से चली गोली, दो कर्मचारी घायल

आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आग भवन के किस हिस्से में और किस वजह से लगी।

समय रहते दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं, जिससे आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें…

नशे में गाड़ी चलाई तो जेल,जहाज़ उड़ाया तो सिर्फ़ निलंबन!

Back to top button