प्रियंका चोपड़ा दिल्ली पहुंची, राघव चड्‌ढा-परिणीति चोपड़ा की सगाई आज

दिल्ली में आज (शनिवार) आम आदमी पार्टी के नेता-सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सगाई करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित होने जा रहा है। रिंग सेरेमनी के लिए परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं हालांकि प्रियंका के पति निक जोनस नहीं आ रहे हैं।

राघव चड्‌ढा-परिणीति चोपड़ा की सगाई आज (सूत्र:मीडिया)

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स के डिजानर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में दिखेंगी, वहीँ राघव चड्‌ढा डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की गई अचकन पहनेंगे। इस पार्टी में पंजाब और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता दिखेंगे, वहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज समेत परिणीति की कजन प्रियंका चोपड़ा के भी पार्टी में शामिल होंगी।

सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत शाम लगभग 5 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद अरदास और फिर सगाई होगी। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर करीब 150 लोग शामिल होंगे| इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं।

Back to top button