परिणीति चोपड़ा और राघव होगे एक दूजे के

परिणीति चोपड़ा और एमपी राघव चड्ढा की सगाई (सूत्र-सोशल मीडिया)

आज कल आये दिन सोशल मीडिया में छाई चर्चित जोड़ी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की होने जा रही है सगाई |

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों काफी चर्चा में हैं और अब कहा जा रहा है कि दोनों इसी वीक के अंत तक सगाई करने वाले हैं। अफवाहों के बीच खबर ये भी है कि परिणीति एंगेजमेंट के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं और अब प्रियंका चोपड़ा भी अपनी फैमिली के साथ यहां पहुंच रही हैं।

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता एमपी राघव चड्ढा कुछ दिनों पहले लगातार कई बार साथ नजर आये। पहली बार वे दोनों डिनर पर साथ दिखे थे और फिर दोनों एक साथ लंच पर भी जाते नजर आए थे । बस तभी से दोनों को लेकर ये अफवाह उड़ी हैं कि ये रिलेशनशिप में हैं और शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। अब खबर ये ही कि परिणीति और राघव अप्रैल के फर्स्ट वीक में ही सगाई करने जा रहे हैं। वहीं सगाई की रस्म काफी प्राइवेट तरीके से रखने की बात कही गई है।.

सगाई की अफवाहों के बीच दोनों को एक बार फिर साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था| खबर ये भी हैं कि दोनों दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं और इसी आयोजन के लिए दोनों दिल्ली रवाना हुए थे।

Back to top button