CM मान का कटा 50 हजार का चालान,Airport पर तीन घंटे रोका 

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann Paris Chandigarh: आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती है। पन्नू ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर जान-बूझकर तीन घंटे रोका गया और उसके बाद 50,000 रुपये का चालान भी काट दिया गया।

उन्होंने यह नहीं बताया कि यह जुर्माना क्यों लगाया गया है लेकिन आरोप लगाया है कि एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से भारी दबाव होने का हवाला दिया है। पन्नू ने कहा कि इससे साबित होता है कि यह सब कुछ ऊपर से आए आदेशों के तहत किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हर स्तर पर पंजाब के साथ धक्केशाही करती है। पहले दिल्ली की सीमाओं पर डेढ़ साल तक किसानों को जबरन बैठाकर रखा गया और फिर पंजाब के हक के फंड जारी नहीं किए गए। पन्नू ने कहा कि अब तक कम से कम चार बार सीएम मान को विदेश यात्रा की इजाजत इसलिए नहीं दी गई क्योंकि भाजपा सरकार को डर है कि अगर मुख्यमंत्री विदेश गए तो वहां से निवेश और फंड लाकर पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाएंगे।
Back to top button