राजेश्वर सिंह पर अभद्र टिप्पणी से नाराज पासी समाज, संपादक की गिरफ्तारी की उठी मांग

Lucknow News: सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कथित अभद्र, अश्लील और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में बुधवार को पासी समाज के बड़ी संख्या में लोग सरोजनीनगर थाने पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए संबंधित मासिक पत्रिका के संपादक एवं संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फेसबुक पर मासिक पत्रिका के नाम से संचालित एक आईडी के जरिए विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा और जातिसूचक टिप्पणियां की गईं, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। लोगों ने नारेबाजी करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा
निजामपुर मझिगवां निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतगुरु शरण रावत ने सरोजनीनगर थाने में लिखित तहरीर देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, फर्जी रसीद के जरिए चंदा वसूलने का खुलासा

विधायक के कार्यों का किया उल्लेख
शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में कहा कि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पासी समाज के उत्थान और सामाजिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। ऐसे में उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर इस प्रकार की कथित आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणियां करना न केवल उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास है, बल्कि समाज की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है।

यह भी पढ़ें…

ढाबा खोलने से पहले हुआ दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से संचालक की मौत

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले में सोशल मीडिया अकाउंट की सत्यता, पोस्ट की प्रकृति और उसके स्रोत की जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़ें…

UP News: टॉन्सिल के ऑपरेशन के बाद मासूम की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Back to top button