राशि परिवर्तन करने वाले हैं राहु, इन चार राशियों को होगा लाभ ही लाभ

rahu

राहु ग्रह से लोग डरते जरूर हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि राहु हमेशा अशुभ फल ही प्रदान करेंगे। जातक की कुंडली के राहु जिस भाव में होते हैं, वैसा ही फल देते हैं।

बेहद धीमी गति से चलने वाले राहु 18 महीने बाद 12 जुलाई 2022 को राशि परिवर्तन करने जा रहे है। जानिए किन 4 राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा-

1.मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

व्यापारियों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है।

शेयर बाजार में निवेश के लिए समय शुभ है।

2. कर्क

कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा।

हर क्षेत्र में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

इस दौरान आपकी कमाई अच्छी रहेगी।

कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी।

व्यापार जो काफी धीमा चल रहा था, उसमें गति आएगी।

शेयर मार्केट में निवेश का लाभ मिलेगा।

3. वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु गोचर लाभकारी साबित होगा।

इस दौरान आप धन संचय करने में सफल रहेंगे।

किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

शेयर मार्केट में अचानक धन लाभ हो सकता है।

नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।

4. कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए राहु गोचर शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

शनि से संबंधित वस्तुएं जैसे- ऑयल, लोहा आदि का काम करने वाले जातकों के लिए समय उत्तम है।

इस दौरान आप धन संचय में सफल रहेंगे।

राहु व शनि के बीच मित्रता का भाव है।

इसलिए आपको शेयर मार्केट से अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

डिसक्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हमारा दावा नहीं है। संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button