पीरियड्स के दौरान इन फूड्स का सेवन करने से बचें महिलाएं, हो सकती है दिक्कत

period pain

पीरियड्स (Periods) का समय महिलाओं के लिए काफी मुश्किलों वाला होता है। इस दौरान महिलाओं को पेट और पैरों में दर्द, सुस्ती, उदासी, थकान और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से वो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से खुद को कमजोर महसूस करती हैं।

महिलाओं को इस समय अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार जाने-अनजाने महिलाएं पीरियड्स के दौरान कई ऐसे फूड्स का सेवन कर लेती हैं जो उनकी परेशानी और बढ़ा देते हैं।

आइए जानते हैं महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कौन से फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए-   

नमक

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को नमक का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। नमक का अधिक सेवन शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या बढ़ाता है, जो आगे चलकर ब्लोटिंग का कारण बनता है। ऐसे में ज्यादा सोडियम वाले प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचना चाहिए।

चीनी

पीरियड्स के दौरान जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करने से बचें। इससे महिला का मूड खराब होने के अलावा वो उदास और चिंतित महसूस कर सकती हैं।

कॉफी

पीरियड्स के दौरान कैफीन का अधिक सेवन शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या को बढ़ा सकता है। जिससे ब्लोटिंग और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। जरूरत से ज्यादा कॉफी पीने से महिला को पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो सकते हैं।

शराब

मासिक धर्म के दौरान महिला को शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अधिक सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन होता है, जो ब्लोटिंग और सिरदर्द की समस्या पैदा करता है।

मसालेदार खाना

पीरियड्स के दौरान स्पाइसी फूड खाने से दस्त, पेट दर्द और मतली की समस्या हो सकती है। बेहतर है आप पीरियड्स के दौरान मसालेदार खाना खाने से बचें।

Back to top button