
Khelo India से बदली तस्वीर… रक्षामंत्री बोलें- पारंपरिक खेलों को मिला नया सम्मान
Lucknow News: राजधानी के KD Singh Babu Stadium में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में खेलों की दिशा और दशा दोनों तेजी से बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में खेलों के क्षेत्र में जो परिवर्तन आया है, वह अभूतपूर्व है और इसका बड़ा श्रेय Khelo India अभियान को जाता है।
उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ने न केवल आधुनिक खेलों को बढ़ावा दिया है, बल्कि भारत के पारंपरिक खेलों को भी पुनर्जीवित किया है। गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलारीपयट्टू और योगासन जैसी प्राचीन खेल विधाएं अब फिर से लोकप्रिय हो रही हैं और युवाओं के बीच इनका आकर्षण बढ़ा है। सरकार इन खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
रक्षामंत्री ने बताया कि देशभर में तेजी से खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जा रहा है। करीब 1000 खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, जहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान अवसर मिल रहे हैं। साथ ही, लगभग दो दर्जन नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और स्पोर्ट्स साइंस सपोर्ट प्रदान कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
लखनऊ में शिक्षा को मिली नई दिशा, CM योगी ने किया आदर्श विद्यालय भवन का उद्धाटन
उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत खेलों को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाया गया है। इससे न केवल छात्रों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी, बल्कि उन्हें पेशेवर स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के प्रयासों की सराहना करते हुए Rajnath Singh ने कहा कि राज्य खेलों के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मेरठ में स्थापित Major Dhyan Chand Sports University खेल शिक्षा और प्रशिक्षण का उत्कृष्ट केंद्र बनकर उभर रहा है।
यह भी पढ़ें…
Noida: तोड़फोड़, आगजनी… नोएडा में प्राइवेट कर्मचारियों ने सड़क पर काटा बवाल
महिलाओं की भागीदारी को लेकर उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया वूमेन्स लीग के आयोजन से देशभर में बेटियों को एक नया मंच मिला है। बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं, जो भारतीय खेलों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि भारत अब खेलों के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है और आने वाले वर्षों में देश एक खेल महाशक्ति के रूप में उभरेगा।
यह भी पढ़ें…





