Noida: तोड़फोड़, आगजनी… नोएडा में प्राइवेट कर्मचारियों ने सड़क पर काटा बवाल

Noida Violence Protest: निजी कंपनियों के कर्मचारियों की कई मांगें कल सरकार ने मांग ली थीं। लेकिन आज सुबह होते ही ये बवाल के रूप में सामने आ गया. कर्मचारियों की असल मांग सैलरी बढ़ाने को लेकर है।

Noida Violence Protest: उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारी बवाल की खबरें हैं. नोएडा के फेज-2 में सैलरी की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. पुलिस और मजदूरों के बीच जमकर झड़प हुई, जिसमें कर्मचारियों ने पुलिस पर पथराव किया और तोड़फोड़ को अंजाम दिया गया. यहां आक्रोशित भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

सड़क पर उतरी कर्मचारियों की भीड़

नोएडा में कई कंपनियों के कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी शनिवार को जिलाधिकारी मेघा रूपम की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें कई फैसले लिए गए थे, लेकिन सोमवार को भीड़ सड़क पर उतर आई। शनिवार को भी ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थाना क्षेत्र में कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली थी। कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन वृद्धि के नाम पर कंपनी धोखा दे रही हैं।

पुलिस से नोकझोंक के बाद सैलरी की मांग कर रहे कर्मचारियों का प्रदर्शन कंट्रोल से बाहर हो गया. भीड़ को वहां से तितर-बितर करने के लिए जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो वहां हंगामा और बढ़ गया. यहां वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों ने पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए.

ये भी पढ़े- Lucknow News: गोमती नदी पर चलेगा टूरिस्ट क्रूज, एक साथ 200 लोग कर सकेंगे सैर

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-1 में 84 में श्रमिकों ने गाड़ियों में आग लगाई. पुलिस की 2 गाड़ियां पलट कर उनमें आग लगा दी गई.. हजारों श्रमिक सड़कों पर उतरे हैं. सेक्टर-62 में भी प्रदर्शन शुरू हुआ.

ये भी पढ़े- लखीमपुर खीरी से जनकल्याण का संदेश… CM Yogi ने दिया विस्थापितों का हक

Back to top button