
पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सिंधोरा–फूलपुर मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमिपूजन
Varanasi News: पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए माननीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सिंधोरा–फूलपुर मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
* प्रमुख सुरेंद्र सिंह (महगांव)
* पवन सिंह (जिला उपाध्यक्ष)
* उमेश राजभर (सुभासपा जिला अध्यक्ष)
* फौदार शर्मा (जिला मंत्री)
* सरमेश सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष, सिंधोरा)
* गुलाम मोहम्मद (पूर्व प्रधान, सिंधोरा)
* गोपाल सिंह (पूर्व प्रधान, जाठी)
* रामप्रवेश मिश्र
* बब्बू प्रधान (महगांव)
* बसंत जी (मंडल अध्यक्ष, सिंधोरा)
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क चौड़ीकरण कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
ग्राउंड रिपोर्ट-वरुण कुमार सिंह





