
PM Kisan Nidhi:PM किसान निधि की 14वीं किस्त, 9 करोड़ किसानों के खाते में पैसे हुए ट्रांसफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को PM किसान निधि की 14वीं क़िस्त जारी कर दी गई है. किसान सम्मान निधि के 2000 रुपये सीधे किसानों के अकाउंट में भेजा गया है.

PM किसान निधि की 14वीं क़िस्त का इंतजार खत्म हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान से PM किसान निधि की 14वीं किस्त जारी की है. किसान सम्मान निधि के 2000 रुपये सीधे किसानों के अकाउंट में भेजा गया है. इससे 9 करोड़ किसानों को फायदा हुआ है. 9 करोड़ किसानों में 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं.इससे पहले फरवरी 2023 में पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त जारी की गई थी.
किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार काफी समय से था जो अब खत्म हो गया है. सरकार ने किसानों के अकाउंट में किस्त के 2000 रुपये भेज दिए हैं. लेकिन अगर आपको पीएम किसान योजना को लेकर किसी भी तरह की समस्या आती है तो आप किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर– 1155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं.





