
PM Modi का ऑस्ट्रेलिया दौरा, रक्षा, परमाणु ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में समझौते…
PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त हो गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में मजबूत साझेदारी के लिए समझौते हुए हैं।
PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय सफल ऑस्ट्रेलिया यात्रा पूरी करने के बाद न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए कई बड़े और ऐतिहासिक समझौते किए गए। प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तीन देशों की यात्रा पर हैं. इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाना है।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और नए समझौते
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ एक महत्वपूर्ण शिखर वार्ता की। दोनों देशों के बीच जिन मुख्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी, वे हैं:
-
असैन्य परमाणु ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज: ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए रास्ते खोले गए।
-
रक्षा और समुद्री सुरक्षा: एक शांतिपूर्ण और स्थिर हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र के लिए समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
-
आर्थिक और सामुदायिक संबंध: व्यापार, शिक्षा और खेल के साथ-साथ दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।
पीएम मोदी ने जताया आभार
यात्रा के समापन पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा, “मैं ऑस्ट्रेलिया सरकार, वहां के लोगों और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का उनके स्नेहपूर्ण आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करता हूं। इस यात्रा के परिणामों ने हमारी साझेदारी को और मजबूत किया है।” मेलबर्न हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने उन्हें विदाई दी।
As my Australia visit concludes, I express my heartfelt gratitude to the Government and people of Australia as well as to PM Albanese for their warmth. The outcomes of this visit have further strengthened our partnership and opened new avenues for cooperation across diverse…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2026
अब न्यूजीलैंड का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के बाद अब अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे हैं। वहाँ वे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।





