
PM Modi ने अटल जयंती पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का किया लोकार्पण
Rashtriya Prerna Sthal: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया।
उद्घाटन समारोह को लेकर राजधानी लखनऊ में व्यापक तैयारियां की गई थीं। भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रतिमाओं के अनावरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया।
प्रतिमाओं से ऊंची उनसे मिलने वाली प्रेरणा: पीएम मोदी
राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा,
“यहां जितनी ऊंची ये प्रतिमाएं हैं, उनसे मिलने वाली प्रेरणा उससे कहीं अधिक ऊंची है। इन महापुरुषों ने देश को विचार, दिशा और समर्पण दिया है। आज पूरा देश उनसे प्रेरणा ले रहा है।”
डिजिटल म्यूजियम देश को समर्पित
पीएम मोदी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म-शताब्दी के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में बने डिजिटल म्यूजियम का भी शुभारंभ किया। इस डिजिटल म्यूजियम में इन महापुरुषों के जीवन, विचारों और योगदान को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, ताकि युवा पीढ़ी उनसे जुड़ सके।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें…
योगी सरकार की पहल… अब स्कूलों में न्यूज़पेपर पढ़ेंगे बच्चे, मोबाइल की लत पर लगेगा ब्रेक
विरासत और विकास का संगम: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल विरासत और विकास का नया स्वरूप है। उन्होंने कहा,
“यह स्थल केवल स्मारक नहीं, बल्कि विचारों और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा का केंद्र है। इससे पूरे देश को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।”
यह भी पढ़ें…
काकोरी में 18 लाख की बड़ी चोरी… नकदी-जेवरात के साथ CCTV का DVR भी ले उड़े चोर
230 करोड़ की लागत से बना राष्ट्र प्रेरणा स्थल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि लखनऊ में करीब 230 करोड़ रुपये की लागत से बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्देश्य देश के महान नेताओं और राष्ट्रनायकों के विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े संदेशों ने माहौल को प्रेरणादायी बना दिया। राष्ट्र प्रेरणा स्थल को उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए विचार, संस्कृति और राष्ट्रवाद का प्रतीक बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





