
Congress Chief मल्लिकार्जुन खड़गे जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
Mallikarjun Kharge Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, “राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।“
Best wishes to the Leader of the Opposition in the Rajya Sabha, Shri Mallikarjun Kharge Ji on his birthday. Praying for his long and healthy life.@kharge
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खड़गे के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर करें कि यह अवसर आपके लिए खुशियां लेकर आए और आने वाला वर्ष स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा रहे।“
Extending my heartfelt birthday wishes to the President of Indian National Congress Party Shri @kharge Ji.💐 May this occasion bring joy and the year ahead be filled with health and prosperity.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 21, 2025
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए खड़गे को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहें।“
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
ईश्वर से प्रार्थना है की आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहे।@kharge
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 21, 2025
यह भी पढ़ें…
संसद का मानसून सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, अखिलेश यादव पर भड़के लोकसभा स्पीकर
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मजबूत नेता बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आपने देश को बांटने और हमारी एकता को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ मजबूती से खड़े होकर भारत को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जनता की गरिमा और सामूहिक इच्छाशक्ति को कायम रखते हुए आपके दृढ़ संकल्प, अच्छे स्वास्थ्य और बुद्धिमत्ता की कामना करता हूं।“
Warm birthday greetings to @INCIndia President Thiru @kharge avaru.
You have been pivotal in strengthening #INDIA by standing firm against forces that seek to sow division and weaken our unity. Wishing you enduring resolve, good health, and wisdom as you continue to uphold the… pic.twitter.com/5BeGQ9Tfyt
— M.K.Stalin (@mkstalin) July 21, 2025
यह भी पढ़ें…
Google और Meta को ED का नोटिस, सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है मामला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खड़गे को पार्टी के लिए प्रेरणादायक बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने जनसेवा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा एवं सामाजिक न्याय के लिए जिस प्रतिबद्धता, निष्ठा और संघर्षभाव से कार्य किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। परमपिता परमात्मा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।“
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपने जनसेवा, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा एवं सामाजिक न्याय के लिए जिस प्रतिबद्धता, निष्ठा और संघर्षभाव से कार्य किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है।… pic.twitter.com/epxK0TyrUD
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) July 21, 2025
यह भी पढ़ें…





