
केजरीवाल के शीशमहल पर PM Modi का तंज… आप सरकार को बताया ‘आपदा’
PM Modi Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी दलों ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है. चुनाव के तारीखों के ऐलान के पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच एक-दूसरे पर आरोपों का दौर जारी है.
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान फ्लैट विहार की चाबियां लाभार्थियों को सौंपी. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी की सोच विकास की है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं भी अपने लिए शीशमहल बना सकता था, लेकिन हमारे लिए गरीबों को घर देना ज्यादा जरूरी है.
केजरीवाल पर कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने केजरीवाल के सीएम हाउस पर किए खर्च की याद दिलाते हुए कहा, कि मैं भी शीशमहल बना सकता था। लेकिन मोदी का सपना है कि हर गरीब को घर मिले। लेकिन मेरे लिए तो मेरे देशवासियों को पक्का घर मिले यही सपना था। आप जब लोगों के बीच जाएं मिलें, अभी भी झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों से वादा करके आना, मेरे लिए आप ही मोदी हैं। आज नहीं तो कल उन्हें पक्का घर मिलेगा। इन घरों में वो सुविधाएं हैं जो गरीब परिवारों को चाहिए। हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं। दिल्ली में ऐसे 3000 और घरों का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है।
आप सरकार को बताया ‘आपदा’
पीएम मोदी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए आप सरकार को आप-दा ही बता दिया. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली वालों ने आप-दा के विरुद्ध जंग छेड़ दी है. दिल्ली का वोटर, दिल्ली को आप-दा से मुक्त करने की ठान चुका है. वो कह रहा है- आप-दा को नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे.’ पीएम ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाले फंड का दिल्ली में सही तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया. दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. सरकारी स्कूलों के लिए भेजे गए फंड का इस्तेमाल घोटाला करने के लिए हुआ है.
दिल्ली सरकार पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने दिल्ली की आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, शिक्षा पर एक तरफ केंद्र सरकार की पहल है, वहीं, इस राज्य सरकार का कोरा झूठ भी है। राज्य सरकार ने यहां की स्कूली शिक्षा को बहुत नुकसान पहुंचाया है। हालत ये है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत भारत सरकार ने जो पैसे दिए, ये दिल्ली में ऐसी सरकार बैठी है जो दिल्ली के बच्चों के भविष्य की परवाह नहीं करती। जो पैसे शिक्षा के लिए भारत सरकार देती है, उसमें से आधे पैसे भी पढ़ाई के लिए खर्च नहीं कर पाए।
‘AAP ने आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दी’
पीएम मे कहा, मैं तो दिल्ली वालों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली ‘आयुष्मान भारत’ योजना का लाभ देना चाहता हूं। आप-दा सरकार को दिल्ली वालों से बड़ी दुश्मनी है। पूरे देश में आयुष्मान योजना लागू है, लेकिन इस योजना को आप-दा वाले यहां (दिल्ली) लागू नहीं होने दे रहे। इसका नुकसान दिल्ली वालों को उठाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें…
नए साल पर किसानों को मोदी सरकार का तोहफा…जानें कैबिनेट फैसले की खास बात
रक्षा मंत्रालय ने 2025 को घोषित किया ‘सुधारों का वर्ष’… जाने क्या होगा सेना में बदलाव
नए साल पर नया नियम… WhatsApp और UPI समेत इन यूजर्स पर पड़ेगा असर





