
अखिलेश यादव का Facebook अकाउंट फिर से ऐक्टिव, ब्लॉक होने की वजह आई सामने
Akhilesh Yadav FB Account Restored: अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के बाद फिर से ऐक्टिव हो गया है। कल अखिलेश का 8.5 मिलियन फॉलोअर्स वाला फेसबुक पेज सस्पेंड कर दिया गया था।
Akhilesh Yadav FB Account Restored: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक खाता शुक्रवार शाम कथित तौर पर निलंबित कर दिया गया, जिस पर उनकी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी की आईटी टीम ने मेटा को इसकी सूचना दी तो शनिवार को दिन में इसको बहाल कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक उनके अकाउंट को ब्लॉक करने की वजह फेसबुक पर ‘हिंसक और अश्लील पोस्ट’ थीं।
तुरंत बहाली की मांग पर कारवाई
अकाउंट ब्लॉक होते ही समाजवादी पार्टी की आईटी टीम ने बिना देर किए मेटा को तुरंत इस संबंध में एक मेल भेजा। साथ ही पार्टी ने मामले की जानकारी फेसबुक इंडिया टीम को भी दी थी। रात भर की कवायद के बाद शनिवार सुबह होते ही अखिलेश यादव का अकाउंट दोबारा चालू हो गया। अकाउंट एक्टिव होते ही उनके पुराने पोस्ट और वीडियो फिर से दिखाई देने लगे हैं। 80 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले अखिलेश यादव के फेसबुक पेज को शुक्रवार शाम लगभग सात बजे ब्लॉक कर दिया गया था।
बताया गया कि फेसबुक ने अपनी नीतियों का हवाला देते हुए एक हिंसक और अश्लील पोस्ट के मामले में यह कार्रवाई की थी। यह भी दावा किया कि यह कदम फेसबुक की आंतरिक नीतियों के तहत उठाया गया और सरकार का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं था। फेसबुक ने अपनी आंतरिक नीतियों के तहत यह कार्रवाई की है।
सपा ने मेटा इंडिया और सरकार पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सर्च करने पर शुक्रवार शाम से कंटेंट उपलब्ध न होने का मैसेज नजर आ रहा था। अकाउंट के सस्पेंड होने के पीछे की वजह स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है। रात तक इस मामले में मेटा या मेटा इंडिया की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया था।
सपा की ओर से सवाल उठाए गए हैं कि ऐसा किसा आधार पर किया गया है। क्या ये नीतिगत मामला है? क्या बिना कारण ऐसा किया जाना अलोकतांत्रिक नहीं है। क्या आम जनता के लिए आवाज उठाने वालों के अकाउंट को बंद करना, मानवाधिकार का विषय नहीं है या इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण है।
ये भी पढ़े-
Mayawati ने की CM योगी की तारीफ, अखिलेश यादव पर किया सीधा हमला
सरकार का कोई हाथ नहीं-अश्विनी वैष्णव
अश्विनी वैष्णव ने सपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने ने बताया कि सरकार का इसमें कोई हाथ नहीं है। सस्पेंशन फेसबुक के कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले एक पोस्ट के कारण हुआ। ‘यह इंटरमीडियरी गाइडलाइंस के तहत कार्रवाई है, जो हर नागरिक पर लागू होती है। सरकार ने कोई दखल नहीं दिया।
ये भी पढ़े-
UP News: लखनऊ में PM मित्र पार्क बनवा रही सरकार, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार





