याददाश्त कमजोर? डिमेंशिया से बचने के लिए छोड़ें ये 3 गलत आदतें…

Dementia Causes: आज की तेज़ और तनावपूर्ण जिंदगी में डिमेंशिया और पार्किंसंस जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारियां समय से पहले लोगों को प्रभावित कर रही हैं। उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त कमजोर होना सामान्य माना जाता था, लेकिन अब जीवनशैली और दैनिक आदतें भी दिमागी स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही हैं।

एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत के मुताबिक, सिर्फ जेनेटिक्स ही नहीं बल्कि हमारी रोजमर्रा की आदतें भी इन बीमारियों को न्योता देती हैं। वे बताती हैं कि तीन प्रमुख आदतें हैं, जिन्हें अगर अभी छोड़ा जाए तो दिमाग को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

1. 7-8 घंटे से कम की नींद लेना
नींद केवल शरीर की थकान मिटाने के लिए नहीं, बल्कि दिमाग को साफ करने और टॉक्सिन्स निकालने के लिए भी जरूरी है।

  • नींद के दौरान दिमाग का ‘ग्लाइम्फैटिक सिस्टम’ सक्रिय होता है और हानिकारक प्रोटीन जैसे एमिलॉयड-बीटा बाहर निकलते हैं।
  • यह प्रोटीन डिमेंशिया और अल्जाइमर से सीधे जुड़े हैं।
  • जो लोग लगातार 6 घंटे से कम सोते हैं, उनके दिमाग में ये प्रोटीन जमा होने लगते हैं, जिससे ब्रेन सेल्स नष्ट हो सकते हैं।

सलाह:

  • रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें।
  • सोने से 1-2 घंटे पहले मोबाइल और स्क्रीन का इस्तेमाल बंद कर दें।
  • रात को एक ही समय पर सोने की आदत डालें।

यह भी पढ़ें…

तनाव बढ़ा रहा हार्ट अटैक का खतरा, हाइपरटेंशन की चपेट में युवा..

2. ब्रेकफास्ट स्किप करना
सुबह का नाश्ता दिमाग के लिए फ्यूल की तरह काम करता है।

  • रात भर उपवास के बाद दिमाग को ग्लूकोज की जरूरत होती है ताकि वह सही से काम कर सके।
  • नाश्ता न करने से पोषक तत्वों की कमी होती है और ब्रेन एट्रोफी यानी दिमाग के सिकुड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
  • यह डिमेंशिया के शुरुआती लक्षणों का कारण बन सकता है।

सलाह:

  • नाश्ते में ओमेगा-3 फैटी एसिड, नट्स और ताजे फल शामिल करें।
  • यह दिमाग के सेल्स की मरम्मत और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें…

नाखूनों में बदलाव हो सकता है गंभीर बीमारी के संकेत, जानें वजह और सावधानियां…

3. एक्सरसाइज न करना
शारीरिक सुस्ती दिमाग की सुस्ती का कारण बन सकती है।

  • एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दिमाग को ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं।
  • शारीरिक गतिविधि की कमी से मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ता है, जो डिमेंशिया और पार्किंसंस के मुख्य रिस्क फैक्टर्स हैं।
  • एक्टिव न रहने पर दिमाग में डोपामाइन का स्तर गिर सकता है, जो पार्किंसंस का एक बड़ा कारण है।

सलाह:

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक, योग या कोई भी एक्सरसाइज करें।
  • हल्का व्यायाम भी दिमाग और शरीर दोनों को सक्रिय रखता है।

डिमेंशिया और पार्किंसंस जैसी बीमारियों को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है स्वस्थ दिनचर्या अपनाना और इन आदतों से दूरी बनाना।
नींद पूरी करना, नाश्ता करना और रोजाना शारीरिक रूप से सक्रिय रहना – ये तीन सरल उपाय आपके दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

यूपी में प्रदूषण का ‘अटैक’; फेफड़े बीमार, त्वचा कैंसर के साथ मेमोरी लॉस का भी खतरा

Back to top button