
Prateek Yadav Funeral: प्रतीक यादव का शव श्मशान घाट के लिए रवाना, समर्थकों की भारी भीड़
Prateek Yadav Funeral: भाजपा महिला नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। बैकुंठधाम भैंसाकुंड श्मशान घाट पर प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा।
Prateek Yadav Funeral: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बैकुण्ठ धाम ले जाया जा रहा है. उनकी अंतिम यात्रा में कई बड़े नेता शामिल हुए। अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है. प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को आवास से बैकुण्ठ धाम ले जाया जा रहा है। मौके पर हाजारों की तादाद में भीड़ जमा है और लोगों की आंखों में आंसू हैं. इस बीच ‘प्रतीक यादव अमर रहे’ के नारे लगाए गए।
शव वाहन को खास तरीके से सजाया गया
उस वाहन के साथ जिसमें प्रतीक यादव अंतिम यात्रा करेंगे वाहन को खास तरीके से सजाया गया है. अनेक जानवरों के साथ प्रतीक यादव की तस्वीर लगी है. प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा के लिए वहां तैयार वाहनों को खास तस्वीरों से सजाया गया है, जिनमें प्रतीक यादव अनेक जानवरों के साथ नजर आ रहे हैं.
प्रतीक यादव डॉग लवर के तौर पर लगातार काम करते रहे और ऐसे में उनकी अंतिम यात्रा में भी वही छवि देखने को मिल रही है. फूलों के साथ-साथ उनकी वे तस्वीरें भी लगाई गई हैं, जिनमें वह नजर आ रहे हैं.
मौत का मामला पहुंचा एनएचआरसी
प्रतीक यादव की मौत को लेकर एक एनजीओ ने शक जताया है, जिसके चलते उसने एनएचआरसी में शिकायत की है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. एनजीओ का कहना है कि प्रतीक यादव की मौत की एसआईटी जांच होनी चाहिए.
प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन होने के बाद से लखनऊ सहित पूरे यूपी में शोकाकुल माहौल है. सपा समर्थक और उनके चाहने वाले प्रतीक की मौत की खबर सुनने के बाद स्तब्ध हैं. प्रतीक की मौत को लेकर लगातार शक भी जताया जा रहा है. हालांकि अभी तक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी कोई संदिग्ध जानकारी नहीं मिली है.





