
Preetam And Pedro Teaser: विक्रांत मैसी ने बुना जुर्म का जाल, अरशद-वीर करेंगे पर्दाफाश
Preetam And Pedro OTT Release: राजकुमार हिरानी के बैनर तले बनी वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का मजेदार टीजर रिलीज हो चुका है। जानिए इसकी स्टार कास्ट, रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म की पूरी डिटेल्स।
Preetam And Pedro OTT Release: ‘3 इडियट्स’, ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘पीके’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। लंबे समय से चर्चा में रही उनकी आगामी वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ (Preetam And Pedro) का धमाकेदार टीजर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। टीजर के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी आधिकारिक एलान कर दिया है।
यह सीरीज राजकुमार हिरानी के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसके जरिए वे न सिर्फ ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं, बल्कि उनके बेटे वीर हिरानी (Vir Hirani) भी एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं।
क्या है ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की कहानी? (Preetam And Pedro Plot)
सीरीज की पूरी कहानी को फिलहाल मेकर्स ने सस्पेंस रखा है, लेकिन टीजर से इसकी मजेदार थीम का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। यह कहानी दो ऐसे पुलिसवालों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खाली पड़े एटीएम (ATM) की जांच के मामले में एक साथ आते हैं।
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की स्टार कास्ट (Preetam And Pedro Cast)
इस सीरीज में कई दिग्गज और टैलेंटेड एक्टर्स नजर आने वाले हैं। वीर हिरानी, राजकुमार हिरानी के बेटे वीर इस सीरीज में ‘प्रीतम’ का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अरशद वारसी इस सीरीज में ‘पेड्रो’ के देसी अंदाज वाले रोल में नजर आएंगे। मिर्जापुर और 12th फेल फेम विक्रांत मैसी इसमें ‘मार्टिन’ नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो काफी सस्पेंस से भरा है।इनके अलावा सीरीज में मोना सिंह, बोमन ईरानी, संजय दत्त और श्रुति मराठे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
ये भी पढ़े- Junior NTR की Dragon का टीजर रिलीज, एक्टर का किलर लुक देख फैंस घायल
कब और कहाँ देखें ‘प्रीतम एंड पेड्रो’? (Preetam And Pedro Release Date & OTT Platform)
अगर आप भी इस कॉमेडी-ड्रामा और सस्पेंस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो नोट कर लीजिए ये जरूरी डिटेल्स। इस सीरीज का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर अविनाश अरुण ने किया है। प्रीतम एंड पेड्रो’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम किया जाएगा।
ये भी पढ़े- ‘मैं अभी भी लड़ सकता हूं’ , Salman Khan की चेतावनी से इंटरनेट हिल गया
यह सीरीज 3 जुलाई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे देखने के लिए दर्शकों के पास प्लेटफॉर्म का एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी होगा। राजकुमार हिरानी की अनूठी कहानी और अरशद वारसी-विक्रांत मैसी जैसे मंझे हुए कलाकारों की जुगलबंदी से सजी यह सीरीज इस साल की सबसे चर्चित ओटीटी रिलीज में से एक होने वाली है।
ये भी पढ़े- Ananya और Lakshya के Lip-Lock सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची, रिलीज से पहले बवाल





