
नवागत एसपी का प्रेस क्लब ने किया अभिनंदन, निष्पक्ष पुलिसिंग में सहयोग का दिया भरोसा
नवागत एसपी ने पत्रकारों से किया संवाद, कानून-व्यवस्था को लेकर सहयोग की अपील; प्रेस क्लब ने निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग में हरसंभव मदद का दिया भरोसा
तुलसीपुर, बलरामपुर। जिले की कमान संभालने के बाद नवागत पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह का सोमवार को प्रेस क्लब बलरामपुर के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीनों तहसीलों बलरामपुर, तुलसीपुर और उतरौला के अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने एसपी को पुष्पगुच्छ, शाल और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
पत्रकारों से एसपी ने किया संवाद
स्वागत कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने मौजूद पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद जिले की कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई।
एसपी ने कहा कि पत्रकार समाज और पुलिस प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। उन्होंने पत्रकारों से अपने-अपने क्षेत्रों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या या अव्यवस्था सामने आने पर पत्रकार सीधे उनसे संवाद कर सकते हैं, ताकि उसका समाधान कराया जा सके।
यह भी पढ़ें…
विश्व हिंदू रक्षा परिषद में मनीष राय निर्विरोध अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित
पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव के संकेत
नवागत पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संकेत दिया कि पुलिस की कार्यप्रणाली में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।
एसपी और प्रेस क्लब पदाधिकारियों के बीच करीब एक घंटे तक आत्मीय मुलाकात चली। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें…
योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मानदेय
प्रेस क्लब ने दिया सहयोग का भरोसा
प्रेस क्लब बलरामपुर के जिला अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक को पुनः शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी और बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेस क्लब की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी अजय मिश्रा, शरीफ अंसारी, नियामतुल्लाह मिठू शाह, शुकदेव चौरसिया, रामचरित्र वर्मा, योगेश पांडेय, शक्ति वर्मा, मुजीब अल्वी, शादाब, महेश वर्मा, वसीम राईनी समेत वरिष्ठ पत्रकार अमितेंद्र श्रीवास्तव, श्रावण सोनी, हिसामुद्दीन अंसारी और एहसान जावेद सहित दर्जनों पत्रकार एवं प्रेस क्लब पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें…





