अमेरिका के प्राइमरी स्कूल में हुई गोलीबारी,चार लोगों की मौत

Washington Primary schools America: अमेरिका के ओरेगन राज्य में एक प्राइमरी स्कूल में हुई गोलीबारी की दिल दहला देने वाली घटना में चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में तीन स्कूली बच्चे और एक शिक्षक शामिल हैं। वहीं, गोलीबारी के लिए जिम्मेदार 16 वर्षीय संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। सात साल के बच्चे और एक अन्य शिक्षक की हालत गंभीर इस हिंसक वारदात में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक सात  वर्षीय मासूम बच्चा और एक अन्य शिक्षक शामिल हैं। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर ओरेगन के बेंड स्थित ‘सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल’ में घटी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि 16 वर्षीय हमलावर ने सबसे पहले बाहर खड़ी एक कार पर गोलियां चलाईं और उसके बाद हथियारों से लैस होकर स्कूल परिसर के भीतर दाखिल हो गया, जहां उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

बेंड शहर के पुलिस प्रमुख माइक क्रैंट्ज़ ने बताया कि हमलावर पुलिस कार्रवाई में नहीं, बल्कि एक स्थानीय नागरिक की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

Back to top button