
Prithvi Shaw ने मंगेतर को दिया धोखा? आकृति अग्रवाल के पोस्ट से मंचा हड़कंप
Prithvi Shaw-Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और आकृति अग्रवाल (Akriti Agarwal) की सगाई क्या टूट गई है? आकृति अग्रवाल के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट्स ने ब्रेकअप की खबरों को हवा दे दी है।
Prithvi Shaw-Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल (Akriti Agarwal) का रिश्ता इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। मार्च 2026 में ही दोनों ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में सगाई का ऐलान किया था, लेकिन महज 4 महीने के भीतर ही इस रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पोस्ट में आकृति ने बिना किसी का नाम लिए अपने साथ हुए कथित धोखे का जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने कहीं भी सीधे तौर पर पृथ्वी शॉ का नाम नहीं लिया है।
आकृति अग्रवाल की ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट
आकृति अग्रवाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी स्टोरीज शेयर की हैं, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। बिना किसी का नाम लिए आकृति ने अपने पोस्ट में धोखे का दर्द बयां किया है।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की तरफ इशारा करते हुए लिखा कि हर वो अफवाह सच है जो इंटरनेट पर दिखाई दे रही है। हालांकि इन पोस्ट्स में पृथ्वी शॉ का नाम नहीं है, लेकिन फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इसे सीधे तौर पर पृथ्वी शॉ से जोड़कर देख रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो
रिश्ता टूटने की इन खबरों को हवा तब और मिल गई जब यूजर्स ने नोटिस किया कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। मार्च में सगाई के बाद से दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते थे, लेकिन अब अनफॉलो करने और धोखे के आरोपों वाले इन पोस्ट्स ने फैंस का दिल तोड़ दिया है।

आपको बता दें कि आकृति अग्रवाल पेशे से एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 31 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फिलहाल, सगाई टूटने या धोखे के इन दावों पर पृथ्वी शॉ और आकृति की तरफ से कोई भी आधिकारिक (Official) बयान सामने नहीं आया है।




