
Priyanka Chopras in Ayodhya: प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ किए रामलला के दर्शन, मंदिर ट्रस्ट ने किया अभिनंदन
Bollywood: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार को रंगभरी एकादशी के अवसर पर अपने पति निक व बेटी के साथ अयोध्या पहुंचीं। इस मौके पर वह इंडियन लुक में नजर आईं। उन्होंने अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रंगभरी एकादशी के अवसर पर बुधवार को पूरे परिवार के साथ अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचीं। भारतीय परिधान में पीले रंग की साड़ी में मंदिर पहुंची प्रियंका ने बेटी मालती को खुद गोद में ले रखा था। पति निक जोनस और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी साथ हैं। स्पेशल विमान से पहुंचीं अभिनेत्री का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह पीले रंग की साड़ी के साथ हाथों में चूड़ियां पहनी दिखाई दे रही हैं। पति निक जोनस भी भारतीय परिधान में ही रामलला के मंदिर पहुंचे हैं।
#WATCH | Actor Priyanka Chopra Jonas arrives in Ayodhya, Uttar Pradesh.
— ANI (@ANI) March 20, 2024
Her husband and singer Nick Jonas, and their daughter Maltie Marie Jonas are also with her. pic.twitter.com/cZLOxFnypE
कुछ दिन पहले ही प्रियंका भारत आई हैं। उनके बाद निक जोनस भी इंडिया पहुंचे। अब अचानक पूरा परिवार अयोध्या पहुंचा है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा समेत पूरे परिवार ने सिर पर राम के नाम का टीका भी लगवाया।

इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखे निक जोनस
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ईशा अंबानी की होली पार्टी में नजर आई थीं। वहां उनकी आकर्षक ड्रेस डिजाइन ने सबका ध्यान खींचा था, लेकिन अयोध्या राम मंदिर से प्रियंका की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह भारतीय परिधान यलो साड़ी पहने हुए हैं। प्रियंका के पति निक भी इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस यानी कुर्ता-पायजामे में नजर आ रहे हैं।
पूरा परिवार राम की भक्ति में डूबा दिखाई दिया। बेटी मालती मेरी और निक जोनस भी आस्था के रंग में रंगे नजर आए। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं।

फैंस को पसंद आया प्रियंका का देसी अंदाज
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती भी ट्रेडिशनल कपड़ों में काफी क्यूट लगी रही हैं। मालती को गोदी में लिए हुए एक्टर्स प्रियंका का पुजारी से टीका लगवाने वाली तस्वीर खूब वायरल हो रही है। उनका यह देशी अंदाज फैंस को भी बहुत पसंद आया है। सोशल मीडिया पर कमेट्स कर लोग सराहना कर रहे हैं।

अयोध्या में 22 जनवरी को हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी फिल्म जगत के लोग शामिल हुए थे। तब प्रियंका चोपड़ा वहां पर नहीं थीं। राम मंदिर में दर्शन-पूजा के बाद प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया से चर्चा की। कहा अयोध्या पहुंचकर बहुत अच्छा लगा। राम मंदिर बहुत दिव्य और भव्य है।
प्रियंका की मां मधु भी रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची हुई हैं। उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहन रखी है। प्रियंका के पति निक भी इंडियन लुक में नजर आ रहे थे। उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। वहीं, प्रियंका चोपड़ा पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। यहां रामलला के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए कामना की।