छठ पर्व पर लखनऊ में 28 को सार्वजनिक अवकाश… डीएम ने जारी किए आदेश

Chhath Holiday In Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही छठ पर्व के मौके पर 28 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, अब लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से भी लखनऊ में छठ पर्व पर छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. संबंधित आदेश जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से जारी कर दिया गया है.

छठ महापर्व पर राजधानी लखनऊ में 28 अक्टूबर मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दाैरान सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में इस दिन अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही छठ पर्व पर 28 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, अब लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से भी लखनऊ में छठ महापर्व पर आधिकारिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

लखनऊ में धूमधाम से मनाया जाता है पर्व
बता दें कि लखनऊ में बड़े ही धूमधाम से छठ पर्व का यह त्यौहार मनाया जाता है. छठी मैया की पूजा अर्चना के लिए हजारों की संख्या में घाटों पर भीड़ उमड़ती है. इस पर्व के दौरान झूलेलाल, गोमती घाट, गिलौला झील, कठौता झील और वॉटर फ्रंट जैसे स्थानों पर श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचते हैं.
पिछले काफी दिनों से लखनऊ नगर निगम और जिला प्रशासन गोमती तट समेत कई प्रमुख स्थानों पर छठ घाटों का निर्माण और साफ सफाई कर रहा है.

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: अलीगंज में पूर्व DGP के घर चोरी, सोने-हीरे के जेवर उड़ा ले गए चोर

बिहार में छठ पर 29 अक्टूबर तक स्कूल की छुट्टी
बिहार में छठ पूजा बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाता है. यहां पर 29 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं. दिवाली के मौके पर 18 अक्टूबर को स्कूल बंद किए गए थे, जो कि छठ पूजा पर 29 अक्टूबर तक बंद हैं.

यह भी पढ़ें…

बस्ती में रास्ता खाली कराने को लेकर विवाद, दलित परिवार पर हमला

यूपी-बिहार में छठ महापर्व
छठ महापर्व भगवान सूर्य की प्रार्थना का पर्व है। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोग पर्व को श्रद्धा के साथ मनाते हैं। लखनऊ में भी बड़ी संख्या में इस पर्व को मानने वाले लोग रहते हैं। महिलाएं 36 घंटे निर्जला व्रत रखकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। यह व्रत बेहद कठिन होता है। यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, बस्ती, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मिर्जापुर, देवरिया, सोनभद्र,कुशीनगर में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाती है.

यह भी पढ़ें…

बेटी SDM और पिता अय्याश…, बागपत के मोहल्‍ले में जमकर हंगामा

Back to top button