राहुल ने जूते पहनकर दी इंदिरा गाँधी को दी पुष्पांजलि, बीजेपी बोली- संस्कार नहीं सीख पाए…

Rahul Gandhi Bhopal Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भोपाल दौरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जूते पहनकर दादी को पुष्पांजलि दे रहे हैं. इसको लेकर बीजेपी राहुल गांधी और कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही है.

Rahul Gandhi Bhopal Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल दौरे पर थे. उनके दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी पीसीसी मुख्यालय में जूते पहनकर दादी इंदिरा की प्रतिमा में पुष्पांजलि की. इसको लेकर बीजेपी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है.

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल ने अपनी दादी का अपमान किया. भारतीय परंपरा है कि किसी महापुरुष या दिवंगत पर पुष्पांजलि देते हैं तो जूते उतारते हैं. राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित नहीं किए, बल्कि फेंके. यह इटली की संस्कृति है.

CM मोहन यादव ने कहा- यह संस्कारों के विरुद्ध

MP के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने अपनी दादीजी को पुष्पांजलि अर्पित करते समय जूते तक नहीं उतारे. यह संस्कारों के विरुद्ध है.

स्कार नहीं सीख पाए राहुल- सारंग

सारंग ने कहा कि राहुल गांधी अभी तक भारत के संस्कार नहीं सीख पाए. उन्होंने अपनी दादी का ही अपमान कर दिया. सृजन की बात करने वाले राहुल गांधी क्या पोलिटिकल टूरिज्म पर भोपाल आए हैं? राहुल गांधी भोपाल छोड़ने से पहले इस मामले में माफी जरूर मांगें. राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” का शुभारंभ किया.

इस अभियान’ के तहत राहुल गांधी ने भोपाल के ‘इंदिरा भवन’ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों एवं AICC सदस्यों को संबोधित किया और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. इस अभियान का उद्देश्य, कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं, उन्हें और सशक्त बना कर संगठन को मजबूत बनाना है.

Back to top button