
Prahaar: राजकुमार राव 26/11 हमले पर ला रहे फिल्म, वकील उज्ज्वल निकम की कहानी
Rajkummar Rao New Movie Prahaar: मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘प्रहार’ में राजकुमार राव दिग्गज वकील उज्जवल निकम का किरदार निभाएंगे। जानिए कब रिलीज होगी यह फिल्म और क्या है इसका पहला लुक।
Prahaar: बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल अभिनेताओं में से एक राजकुमार राव एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक बेहद दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) की अगली फिल्म ‘प्रहार’ (Prahaar) से राजकुमार राव (Rajkummar Rao )का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसमें वह भारत के मशहूर वकील उज्जवल निकम के रूप में दिखाई देंगे। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है।
आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील की कहानी
फिल्म ‘प्रहार’ की कहानी भारत के दिग्गज सरकारी वकील उज्जवल निकम के जीवन और उनके सबसे बड़े कानूनी संघर्षों पर आधारित है। निकम वही वकील हैं जिन्होंने साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमलों (26/11 Attacks) के मुख्य आरोपी और आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलाने के लिए कोर्ट में एक लंबी और ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई लड़ी थी। अब इसी संघर्ष और कोर्ट रूम ड्रामा को बड़े पर्दे पर उतारा जा रहा है।
ये भी पढ़े- CHAUHAAN: पठानों से कहना, चौहान आ रहा…, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहे अजय देवगन
कब रिलीज होगी फिल्म?
राजकुमार राव की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट भी तय हो चुकी है। मेकर्स के मुताबिक, ‘प्रहार’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म से जुड़े फर्स्ट लुक और सोशल मीडिया पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और राजकुमार को इस गंभीर भूमिका में देखने के लिए उत्सुक हैं।
ये भी पढ़े- Mirzapur The Movie Teaser: गद्दी नहीं अब ‘एम्पायर’ का होगा खेल, मूवी में बढ़ा मिर्जापुर का भौकाल





