IND W vs BAN W: बांग्लादेश के सामने टीम इंडिया का करो या मरो मुकाबला, दांव पर सेमीफाइनल

ICC Women’s T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम के लिए बांग्लादेश के खिलाफ आज का मैच सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए बेहद जरूरी है।

ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश से होने जा रहा है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में  भारतीय समयानुसार आज शाम 7:00 बजे खेले जाने वाले इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ (Do or Die) जैसा बन चुका है। सेमीफाइनल की रेस में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को आज हर हाल में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

भारत के लिए क्यों जरूरी है यह मैच?

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर शानदार तरीके से की थी, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने टीम इंडिया की राह थोड़ी मुश्किल कर दी है। इसके बाद भारत का आखिरी लीग मैच छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम से होना है, जो कि बेहद कठिन चुनौती होगी। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर नेट रन रेट (NRR) को बेहतर करना भारत के लिए सबसे जरूरी है।

आसान नहीं होगी बांग्लादेश की चुनौती

बांग्लादेश की टीम को कम आंकना भारत के लिए भूल साबित हो सकती है। बांग्लादेश अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी दे चुका है और वह 3 में से 2 मैच जीतकर मजबूत स्थिति में है। हालांकि, अंक तालिका में भारत का नेट रन रेट बांग्लादेश से बेहतर है, लेकिन मैदान पर निगार सुल्ताना की टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता उनकी बल्लेबाजी फॉर्म रही है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले से अब तक कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है, जिसे आज के मैच में सुधारना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XI)

भारत (IND W): शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

बांग्लादेश (BAN W): दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, संजीदा अख्तर, मरूफा अख्तर।

ये भी पढ़े-  हार्दिक पांड्या को KKR का बड़ा ऑफर! MI छोड़ने की खबरों से IPL में मची सनसनी

Back to top button