
Rajnath Singh: आतंकवाद पर रक्षा मंत्री दो टूक,’बख्शेंगे नहीं, पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे’
India-Pakistan: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पार आतंकवाद पर निपटने के लिए दो टूक शब्दों में कहा कि, “अगर कोई भारत आता है और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश करता है, तो हम उन्हें नहीं बख्शेंगे.” राजनाथ सिंह ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बड़ी बात कही।

राजनाथ सिंह ने सीमा पार आतंकवाद पर निपटने के लिए दो टूक शब्दों में कहा कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करेंगे या आतंकी गतिविधियों को अंजाम देंगे तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। साथ ही सख्त लहजें में उन्होंने कहा कि अगर वे पड़ोसी देश भाग गए तो भारत उन्हें वहीं घुसकर मार गिराएगा। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पाकिस्तान में आतंकवादियों की मौत के घाट उतार दिया था। राजनाथ सिंह ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ये बड़ी बात कही।
किसी आतंकी को बख्शेंगे नहीं, घर में घुसकर मारेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएनएन से कहा, “अगर कोई आतंकवादी देश की शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। अगर वे (आतंकवादी) पाकिस्तान वापस भागेंगे, तो उनको हम पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सच है। भारत इतना शक्तिशाली है और पाकिस्तान भी यह समझने लगा है।”
राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का इरादा रखता है, भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया या उनके क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की है। लेकिन अगर कोई भारत या उसकी शांति को खतरा पहुंचाता है, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”
वे पाकिस्तान भागेंगे तो वहां घुसकर मारेंगे- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं, तो हम उन्हें मारने के लिए वहीं घुसेंगे और उन्हें मार गिराएंगे। भारत के पास सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की ताकत है और पाकिस्तान को इसका एहसास होने लगा है। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणियों का सहमति जताते हुए कहा कि आज का भारत अब देखने वाला नहीं बल्कि जवाब देने वाला है।
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सच है। वर्तमान भारत मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखता है। भारत के पास ताकत है, जिसका पाकिस्तान को भी एहसास होने लगा है। हालांकि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि जो भी हो, वे हमारे पड़ोसी देश है। इतिहास के पन्नों को पलट कर देख लीजिए, भारत ने किसी भी देश पर हमला नहीं किया, न ही किसी देश की एक इंच जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की
पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने बताया था झूठा
पाकिस्तान ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि उसके पास पाकिस्तान के दो नागरिकों की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने के विश्वसनीय सबूत हैं। वहीं भारत ने इसे इसे “झूठा और दुर्भावनापूर्ण” प्रचार बताया था।
गार्जियन की यह रिपोर्ट कनाडा और अमेरिका द्वारा भारत पर उन देशों में खालिस्तानी आतंकवादियों को मारने या मारने का प्रयास करने का आरोप लगाने के महीनों बाद आई है।
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सच है। वर्तमान भारत मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत रखता है। भारत के पास ताकत है, जिसका पाकिस्तान को भी एहसास होने लगा है। हालांकि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि जो भी हो, वे हमारे पड़ोसी देश है। इतिहास के पन्नों को पलट कर देख लीजिए, भारत ने किसी भी देश पर हमला नहीं किया, न ही किसी देश की एक इंच जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की





